
आज हर कोई सफल होना चाहता है चाहे वो आप ,मै या कोई भी क्यों ना हो | सफलता का स्वाद हर कोई चखना चाहता है | लेकिन सफल होना इतना आसान भी नही है | सफलता पाने के लिए हमें अपनी कई आदते बदलनी पड़ती है | मै आपको सफलता के ऐसे ही 10 सूत्र बताऊंगा जिसे आप अपने जीवन में उतारना शुरू कर देंगे तो मै कहूँगा की आप निश्चिय ही सफलता की ओर बढ रहे है और आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता | सफलता मिलना इतना आसन भी नही है की कम काम में सफलता हासिल हो जाये इसके लिए आपको कठिन मेहनत , नियम , निरंतरता आदि कई काम करने होंगे आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचने के लिए | कई बार तो असफलता भी हासिल हो जाती है पर ऐसे वक्त में जो हिम्मत नहीं हांरते है और निरंतर अपने लक्ष्य की बढता है वो सफलता को हासिल कर ही लेते है | आप भी उनकी तरह बनना या सफलता के मार्ग पर चलना चाहते है तो आपको सफल इन्सान बनने के लिए आपको उनकी (सफल व्यक्ति) आदतों को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए और अपने आपको आपके स्वभाव के विपरीत चल कर सफल व्यक्ति के स्वभाव को स्वीकार कर लेना चाहिए
मै आपको 10 सफलता के मन्त्र बता रहा हु ये 10 सफलता की चाबियाँ आपको आगे बढने सफल बनाने में मदद करेगी
सफलता प्राप्त करने के 10 सूत्र
आप गंभीर रूप से खुद को सफल के बारे में सोच ही लिया है तो आपको ये सफलता के 10 मन्त्र (सूत्र) सफलता की और बढने में आपका सहयोग करेगी
चलिए जानते है वो कोनसी 10 चाबिया है सफलता की .....
1. आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच
आप समझ गए होंगे की मै क्या कहना चाहता हु | किसी भी काम को शुरू करने से पहले ही लोग हिम्मत हार जाते है और ये फैसला भी कर लेते है की नही ये मै हरगिज नही कर सकता | बस ऐसी ही आपके मन की हीन भावना को मजबूत और अडिग बनाके किसी भी काम को कर लेने की जिद्द कर लेनी है और फिर उसी ही वाक्य को बदल के ऐसे सोचना है की हा, ये तो में आसानी से कर सकता हु | व्यक्ति के पास आत्मविश्वास तो होना ही चाहिए पर आत्मविश्वास से कही ज्यादा स्पष्ट सोच का भी होना जरुरी है | कई लोग मानते है की उनके पास आत्मविश्वास की कमी नही है फिर भी वो सफलता को हासिल नही कर पाते है | महज एक आत्मविश्वास होना ही काफी नही है उसके साथ स्पष्टता का भी होना जरुरी है | आत्मविश्वास एक रोशनी की ही तरह होता है जब वो रोशनी किसी चीज पर पडती है तो वो भी चमक जाती है पर उसमे स्पष्ट हो तो उसकी चमक सारी दुनिया देख पाती है
2. काम वही करे जिसमे आपकी दिलचप्सी (रूचि) हो
कोई भी काम शुरू करने से पहले आप उसके परिणाम के बारे में जरुर विचार करे और जाने की वो काम आपको क्या परिणाम देगा और उसी के अनुसार काम की शुरुआत करे, ख़ुशी और शांति पाने के लिये अपने दिमाग में हमेशा किये जा रहे काम के परिणाम को रखिये और हमेशा अपनी रूचि का ही काम इसका एक अपना ही फायदा है की अपनी रूचि के काम करने में मजा भी आएगा और मन भी लगा रहेगा और ऐसे काम में कभी थकान भी महसूस नही होती है आप वो काम कभी भी किसी समय पर करने बैठ जाओगे क्यों उस काम के प्रति आपकी लगन है आपकी दिलचस्पी है जो आपको उस काम की तरफ आपको आकर्षित करेगी |
3. असफलता से सीखे
कई बार बहुत मेहनत ,लगन , और सब कुछ भी करने के बाद भी आपको असफलता का ही मुहं देखना पड़ता है और आप निराश होकर काम ही छोड़ देते है पर आपको निराश होने की बजाय आपको असफलता से सीखना चाहिए आपको सोचना है की इस बार कहा गलती रह गयी है वो गलती वापिस नही दोहरूँगा और इंसान हमेशा कुछ करने से ही नया सिखाता है | आप जितना ज्यादा करेंगे उतना ही ज्यादा सिखने को मिलेगा | इसलिए कहते है की उम्रदाज आदमी के पास ज्यादा अनुभव होता है क्युकी वो ज्यादा समय लेकर सिख चूका होता है | जैसे आप किसी रास्ते पर पहली बार जाते हो तो आपको उस रास्ते के बारे में कुछ पता नही होता है की घुमाव कहा है ,गढ्ढा , चढाई, पत्थर , कांटे कहा कहा है लेकिन जब आपको दूसरी बार जाने को बोले तो आपको पहले से ज्यादा पता रहता है और उसी रास्ते पर आप बार बार रास्ते पर जायेंगे तो आपको उस रास्ते के पग पग के बारे में पता रहेगा वैसे ही आपको वो ही काम असफल होने के बाद भी बार बार करते रहने से से आपको जरुर सफलता मिलेगी | असफल होने पर निराश न हो क्युकी आपको सफल होने के लिए बस एक बार ही सही होना पड़ेगा |
4. अपने लक्ष्य का चयन करे
आप सफल होने के लिए दिनरात बहुत मेहनत करते है पर बिना लक्ष्य के ये मेहनत भी कुछ काम की नही है अपना उद्देश्य का चयन करे और उस तक पहुँचने के लिए मेहनत करे |अपना काम आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए करे | सफल व्यक्ति हमेशा यही सोचते है की वो क्या कर रहे है ये नही सोचते की क्या करना है | जीवन में सफल होने के लिए लगातार अपने लक्ष्य की और बढ़ते जिस प्रकार सूर्य आपना काम लोगो के सो जाने के बाद भी करता प्रकाश देता रहता है
5. दुसरो की सलाह ले पर...
सफल इन्सान वह है जो मुश्किलों में खुद का निर्णय ले और मुसीबतो का सामना करे | बहुत से लोग सलाह को बिलकुल नही मानते और नफरत करते है की लोग उन्हें गलत सलाह देंगे या फिर उनके कम को गलत बोल देंगे और कुछ नया करने के बारे में सलाह देंगे लेकिन आपको आपसे ज्यादा अनुभवी इन्सान से सलाह भी लेनी चाहिए और उनकी अच्छी बातो को चयन कर अपनाये और सलाह हमेशा उनसे ले जिसको आप जानते हो और आपको कभी गलत न कहे उस विश्वासी और अनुभवी इन्सान की सलाह को अपने जीवन में उतार सकते है | सलाह से आपकी समस्याओ का भी समाधान मिल जाता है और आप मानसिक रूप से भी सहज महसूस करते है | समस्याये तो हर व्यक्ति को आती है आप उन समस्याओ को किस प्रकार से सामना करते है बस सफलता और असफ़लता इन्ही बातो पर निर्भर करती है
6. मौको का फायदा उठाओ ,मौके का इंतजार मत करो
असफल व्यक्ति जो हार मान लेता है उसके मुहं से आप कई बार सुनते है की यार मुझे तो कभी कोई मौका ही नही मिला मुझे ऐसा मौका मिलता तो क्या का क्या कर देता दरअसल वो हकीकत में कुछ भी नही कर सकता है मौका का इंतजार करने वाला कभी सफल नही हो सकता है | आपको मौके का इंतजार नही करना चाहिए पर लाइफ में जब भी कोई मौका मिल जाये तो उस चौका मार दीजिये | आप अब तक के जितने भी सफल व्यक्तियों को देखा है उनको कभी मौको के बारे में शिकायत करते नही देखा होगा | जिन्दगी में अवसर तो मिलते है पर कोई लोग उन्हें पहचान नही पाते है और हमेशा अवसरों को दोष देकर खुदकी कमजोरी को छिपाने की कोशिश करते रहते है |
7. हिम्मत बनाये रखे और अपने काम को धेर्य के साथ करे
सब्र का फल हमेशा ही मीठा होता है और मीठा फल उन्ही को मिलता है जो सब्र करते है सफलता हर किसी को इतनी आसानी से भी नही मिलती उसके लिए बहुत धेर्य की जरूरत होती है और कठिन मेहनत के बाद सफलता भी प्राप्त हो जाती है उसके लिए हिम्मत बांध कर अपने लक्ष्य की आगे बढता रखना चाहिए ,‘मुझे क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा’, इसकी चिंता छोड़कर अगर अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान बनाये रखे और जब तक आपको आपका लक्ष्य नही मिल जाता है तब तक धेर्य रखे | आप सही होंगे तब आपको पहली बार में ही सफलता मिल जाएगी |
8. किस्मत को दोष देना भूल ही जाये
मेरी तो किस्मत ही ख़राब है आप भी सोचते होंगे जब बार बार असफलता मिलती है मेने बताया था की मौके का इंतजार न करे मौके का फायदा उठाये क्युकी की कुछ चीजे संयोगवंश हो जाती है लेकिन आप उमके भरोसे तो नही बैठ सकते की शायद अचानक से कुछ हो जाये और में एक ही पल में सफल बन जाऊ फिर तो आपको सारी उम्र किस्मत के भरोसे ही बैठा रहना पड़े और हो सकता है एक पल के लिए किस्मत बदल जाये पर आप सफल हो जाये तो क्या पता दुसरे पल फिर किस्मत बदल जाये और आप वापिस अपनि उसी स्थिती में आ जाए अगर आप मेहनत करोगे और सफल बनोगे तो आपके साथ जो भी होगा कम से कम वह आपके वश में होगा। आपका एक सुकून का जीवन होगा।
9. थोडा और ज्यादा करने की कोशिश करे
हमेशा आप जो भी काम करते हो उससे लगन और ईमानदारी के साथ पुरा करे और हो सके उतना ज्यादा करने की कोशिश करे ऐसा करना किसी को पसंद नही होता है पर यही आदत आपको दुसरो से अलग बनती है और आपके इस आदत लोग पसंद करंगे तो आपको भी हि फायदा होगा और आपकी काम के प्रति विचारधारा ही बदल जाएगी | बस आप हमेशा थोडा सा ज्यादा करने की कोशिश करे |
10. सफलता की पहचान
जब आप लक्ष्य की तरफ बढ रहे है तो आपके पीछे भी कई लोग छूटेंगे आपसे आगे भी बहुत लोग होंगे आपके दोस्त भी बनेंगे आपके दुश्मन भी | उस समय आपको महसूस होगा की आप सही रास्ते जा रहे है या गलत , आपकी मंजिल कितनी दूर है अभी तक, या वाकई आप अपनी मंजिल तक पहुच चुके है | अगर जब कोई लोग आपकी आदत , आपके काम की नक़ल करेंगे, लोग आपकी तरह बनाने की कोशिश करे लोग आप से सलाह ले तब समझ लेना की आपने सफलता से हाथ मिला लिया है
सफल बनकर रहना चाहते है तो हमेशा निरंतरता रखे कभी किसी को निराश न करे और हमेशा लोगो की सहायता करे ,कभी भी खुद को महान समझने की कोशिश ना ही करे न झूठ बोल कर खुद को बेवकूफ बनाये और अपना भरोसा कायम करे ताकि लोग आप पर आँख मूंद कर भरोसा कर सके, असली सफलता तब मिलेगी आपको |
आपको सफलता प्राप्त करने के लिए बताये गये इन 10 सफलता के सूत्र का पालन करे तो निश्चिय ही आप सफल इन्सान बन जायेंगे


No comments:
Post a Comment